Siddha Kunjika Stotram lyrics With Meaning in Hindi with PDF

क्या आप सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम हिंदी में पढ़ना चाहते है? तो आप सही जगह पे है। आपको इस आर्टिकल में हम सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम अर्थ सहित देने वाले है। और अगर आप इसे रोज पढ़ना चाहते है तो हम आपको यहाँ पर सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम PDF भी देंगे जिसे आप डाउनलोड करके रोज पढ़ सकते है। तो आये शुरू करते हमारा यह आर्टिकल।

Siddha Kunjika Stotram lyrics With Meaning in Hindi

शिव उवाच

शृणु देवि प्रवक्ष्यामि कुंजिकास्तोत्रमुत्तमम्।
येन मन्त्रप्रभावेण चण्डीजाप: भवेत् ।।1।।

अर्थात : शिव जी बोले- देवी !सुनो। मैं उत्तम कुंजिका स्तोत्र का उपदेश करूँगा, जिस मन्त्र के प्रभाव से देवी का जप ( पाठ ) सफल होता है ।।१।।

न कवचं नार्गलास्तोत्रं कीलकं न रहस्यकम्।
न सूक्तं नापि ध्यानं च न न्यासो न च वार्चनम् ।।2।।

अर्थात : कवच, अर्गला, कीलक, रहस्य, सूक्त, ध्यान, न्यास यहाँ तक कि अर्चन भी आवश्यक नहीं है ।।२।।

कुंजिकापाठमात्रेण दुर्गापाठफलं लभेत्।
अति गुह्यतरं देवि देवानामपि दुर्लभम् ।।3।।

अर्थात : केवल कुंजिका के पाठ से दुर्गापाठ का फल प्राप्त हो जाता है। ( यह कुंजिका ) अत्यंत गुप्त और देवों के लिए भी दुर्लभ है ।।३।।

गोपनीयं प्रयत्नेन स्वयोनिरिव पार्वति।
मारणं मोहनं वश्यं स्तम्भनोच्चाटनादिकम्।
पाठमात्रेण संसिद्ध् येत् कुंजिकास्तोत्रमुत्तमम् ।।4।।


अर्थात : हे पार्वती !  स्वयोनि की भांति प्रयत्नपूर्वक गुप्त रखना चाहिए। यह उत्तम कुंजिकास्तोत्र केवल पाठ के द्वारा मारण, मोहन, वशीकरण, स्तम्भन और उच्चाटन आदि ( अभिचारिक ) उद्देश्यों को सिद्ध करता है ।।४।।

अथ मंत्र :-

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौ हुं क्लीं जूं स:
ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल
ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।’

अर्थात : मन्त्र -ॐ  ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा ।।

।।इति मंत्र:।।

नमस्ते रुद्ररूपिण्यै नमस्ते मधुमर्दिनि।
नम: कैटभहारिण्यै नमस्ते महिषार्दिन ।।1।।

अर्थात : हे रुद्ररूपिणी ! तुम्हे नमस्कार। हे मधु दैत्य को मारने वाली! तुम्हे नमस्कार है। कैटभविनाशिनी को नमस्कार। महिषासुर को मारने वाली देवी ! तुम्हे नमस्कार है ।।१।।

नमस्ते शुम्भहन्त्र्यै च निशुम्भासुरघातिन ।।2।।

अर्थात : शुम्भ का हनन करने वाली और निशुम्भ को मारने वाली ! तुम्हे नमस्कार है ।।२।।

जाग्रतं हि महादेवि जपं सिद्धं कुरुष्व मे।
ऐंकारी सृष्टिरूपायै ह्रींकारी प्रतिपालिका ।।3।।

अर्थात : हे महादेवी ! मेरे जप को जाग्रत और सिद्ध करो। ‘ऐंकार’ के रूप में सृष्टिरूपिणी, ‘ह्रीं’ के रूप में सृष्टि का पालन करने वाली ।।३।।

क्लींकारी कामरूपिण्यै बीजरूपे नमोऽस्तु ते।
चामुण्डा चण्डघाती च यैकारी वरदायिनी ।।4।।

अर्थात : क्लीं के रूप में कामरूपिणी ( तथा अखिल ब्रह्माण्ड ) की बीजरूपिणी देवी ! तुम्हे नमस्कार है। चामुंडा के रूप में तुम चण्डविनाशिनी और ‘यैकार’ के रूप में वर देने वाली हो ।।४।।

विच्चे चाभयदा नित्यं नमस्ते मंत्ररूपिण ।।5।।

अर्थात : विच्चे’ रूप में तुम नित्य ही अभय देती हो। ( इस प्रकार ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ) तुम इस मन्त्र का स्वरुप हो ।।५।।

धां धीं धू धूर्जटे: पत्नी वां वीं वूं वागधीश्वरी।
क्रां क्रीं क्रूं कालिका देविशां शीं शूं मे शुभं कुरु ।।6।।

अर्थात : “धां धीं धूं” के रूप में धूर्जटी अर्थात शिव की तुम पत्नी हो। “वां वीं वू” रूप में तुम वाणी की अधिष्ठात्री हो। “क्रां क्रीं क्रूं” रूप में कालिका देवी हो। हे देवी! “शां शी शूं” के रूप में मेरा कल्याण करो।

हुं हु हुंकाररूपिण्यै जं जं जं जम्भनादिनी।
भ्रां भ्रीं भ्रूं भैरवी भद्रे भवान्यै ते नमो नमः ।।7।।

अर्थात : हुं हुं हुंकार स्वरूपिणी, जं जं जं जम्भनादिनी, भ्रां भ्रीं भ्रूं के रूप में हे कल्याणकारिणी भैरवी भवानी ! तुम्हें पुनः-पुनः प्रणाम है।

अं कं चं टं तं पं यं शं वीं दुं ऐं वीं हं क्षं
धिजाग्रं धिजाग्रं त्रोटय त्रोटय दीप्तं कुरु कुरु स्वाहा।।
पां पीं पूं पार्वती पूर्णा खां खीं खूं खेचरी तथा ।। 8।।

अर्थात : अं कं चं टं तं पं यं शं वीं दुं ऐं वीं हं क्षं धिजाग्रं धिजाग्रं इन सबको तोड़ो और दीप्त करो, करो स्वाहा।

सां सीं सूं सप्तशती देव्या मंत्रसिद्धिंकुरुष्व मे।।

अर्थात : पूर्णा हो। “खां खीं खूं” के रूप में तुम खेचरी अर्थात् आकाश-चारिणी या हठयोग की खेचरी मुद्रा हो। “सां सीं सूं” रूपी सप्तशती देवी के मन्त्र को मेरे लिये सिद्ध करो।

इदंतु कुंजिकास्तोत्रं मंत्रजागर्तिहेतवे।
अभक्ते नैव दातव्यं गोपितं रक्ष पार्वति।।
यस्तु कुंजिकया देविहीनां सप्तशतीं पठेत्।
न तस्य जायते सिद्धिररण्ये रोदनं यथा।।

अर्थात : यह कुंजिका स्तोत्र मन्त्र को जगाने के लिये है। इसे भक्ति हीन पुरुषको नहीं देना चाहिये। हे पार्वती! इसे गुप्त रखो। हे देवी! जो बिना सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के सप्तशती का पाठ करता है उस व्यक्ति को उसी तरह सिद्धि नहीं मिलती जैसे वन में रोना निरर्थक होता है।

।इतिश्रीरुद्रयामले गौरीतंत्रे शिवपार्वती संवादे कुंजिकास्तोत्रं संपूर्णम्। 

Siddha Kunjika Stotram lyrics PDF Download

Kenil Patel

Hi, I am Kenil Patel And I am Professional Blogger And Web Developer From Gujrat, India. I Like To Write Blog And Help Other People. Purpose Of Bloggingmafiya is Only To Help People By Blog. Keep Visiting My Site. Thank You.